राष्ट्रपति सचिवालय

टोगो के राष्ट्रीय दिवस की पूर्व संध्या के अवसर पर राष्ट्रपति का संदेश 

प्रविष्टि तिथि: 26 APR 2017 7:53PM by PIB Delhi

 


 
राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी ने टोगो के राष्ट्रीय दिवस (27 अप्रैल, 2017) की पूर्व संध्या के अवसर पर वहां की सरकार और लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी है।

टोगो के राष्ट्रपति महामहिम श्री फॉरे इस्‍सोजिम्‍ना नेसिंग्‍बे को भेजे अपने संदेश में राष्ट्रपति ने कहा है, "भारत सरकार, यहां की जनता और मेरी तरफ से टोगो के राष्‍ट्रीय दिवस के अवसर पर आपकी सरकार और वहां के लोगों को बधाई और शुभकानाएं देते हुए मुझे अत्‍यंत हर्ष हो रहा है।

हमारे देशों के बीच भौगोलिक दूरी होने के बावजूद, भारत और टोगो के बीच गर्मजोशी भरे और मैत्रीपूर्ण संबंध हैं। मुझे विश्‍वास है कि दोनों देशों के लोगों के आपसी लाभ के लिए आगामी वर्षों में हमारे बीच के द्विपक्षीय संबंध सुदृढ़ होंगे।

फरवरी, 2017 में एक टोगोली जेल से पांच भारतीय नागरिकों की रिहाई के लिए महामहिम, मैं आपका दिल से धन्यवाद व्यक्त करता हूं।

महामहिम, अपने अच्छे स्वास्थ्य के साथ ही टोगो के मैत्रीपूर्ण लोगों की प्रगति और समृद्धि की निरंतर प्रगति और समृद्धि के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएं स्वीकार करें।''
 

******



वीके/kकेजे –1159

(रिलीज़ आईडी: 1488701) आगंतुक पटल : 26