राष्ट्रपति सचिवालय

सिएरा लियोन के राष्ट्रीय दिवस की पूर्व संध्या के अवसर पर राष्ट्रपति का संदेश 

प्रविष्टि तिथि: 26 APR 2017 7:59PM by PIB Delhi

 

 

 
राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी ने सिएरा लियोन के राष्ट्रीय दिवस (27 अप्रैल, 2017) की पूर्व संध्या के अवसर पर वहां की सरकार और लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

सिएरा लियोन के राष्ट्रपति महामहिम डॉ. अर्नेस्ट बाई कोरोमा को भेजे अपने संदेश में राष्ट्रपति ने कहा है, "भारत सरकार, यहां की जनता और मेरी तरफ से सिएरा लियोन के राष्‍ट्रीय दिवस के अवसर पर आपकी सरकार और वहां के लोगों को बधाई और शुभकानाएं देते हुए मुझे अत्‍यंत हर्ष हो रहा है।

भारत और सिएरा लियोन में करीबी और मैत्रीपूर्ण संबंधों की लंबी परंपरा रही है। मुझे विश्‍वास है कि आगामी वर्षों में हमारे बीच के नजदीकी और मैत्रीपूर्ण संबंध और अधिक मजबूत होंगे।

महामहिम, मैं आपके अच्‍छे स्‍वास्‍थ्‍य और कल्‍याण के साथ ही सिएरा लियोन के मैत्रीपूर्ण लोगों की प्रगति और समृद्धि की कामना करता हूं। मेरी हार्दिक शुभकामनाएं स्वीकार करें।'' 
 

******



वीके/kकेजे –1160

(रिलीज़ आईडी: 1488707) आगंतुक पटल : 29