रक्षा मंत्रालय
अरुण जेटली ने कहा कि भारत- रूस रक्षा संबंध लगातार आगे बढ़ते रहेंगे
प्रविष्टि तिथि:
26 APR 2017 8:35PM by PIB Delhi
| |
केंद्रीय रक्षा, वित्त एवं कंपनी मामले मंत्री श्री अरुण जेटली ने 25 एवं 26 अप्रैल, 2017 को अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा पर आयोजित 6ठे मॉस्को सम्मेलन में भाग लिया और समापन सत्र को संबोधित किया।
रक्षा मंत्री श्री अरुण जेटली की रूसी रक्षा मंत्री श्री सर्गई शोइगु के साथ गर्मजोशी पूर्ण एवं उत्पादक बातचीत हुई।
रूसी रक्षा मंत्री के साथ अपनी बातचीत के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए श्री जेटली ने कहा कि ‘ भारत पारंपरिक रूप से अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा पर मॉस्को सम्मेलन में भाग लेता रहा है। इस वर्ष फैसला किया गया था कि भारत के रक्षा मंत्री सम्मेलन में भाग लेंगे। सम्मेलन के दौरान और रूसी रक्षा मंत्री के साथ द्विपक्षीय रूप से भी मेरी बातचीत बहुत ही सार्थक रही है।‘
श्री जेटली ने कहा कि ‘ भारत और रूस के बीच राजनयिक संबंध अपने 70वें वर्ष में है। यह ऐसा संबंध है जो केवल दोनों देशों की सरकारों के बीच के संबंध से कहीं और अधिक है। रूस भारत का एक सच्चा और भरोसेमंद मित्र रहा है जैसाकि भारत के लोग हमेशा मानते भी रहे हैं। उन्होंने कहा कि रक्षा के स्तर पर भी दोनों देशों के बीच काफी अधिक सहयोग रहा है। यह सहयोग ही है जो संयुक्त सैन्य अभ्यासों, प्रशिक्षण सहयोग और उपकरणों की आपूर्ति तक विस्तारित होता है जो भारत रूस से खरीदता है। हमारी भारत में विनिर्माण इकाइयां स्थापित करने की भविष्य की योजनाएं हैं और ये ही रूसी रक्षा मंत्री के साथ हमारी द्विपक्षीय बैठक के लिए चर्चा के विषय हैं और मुझे पूरा भरोसा है कि हमारे संबंध का वर्तमान में जो स्तर है, वह लगातार और आगे बढ़ता रहेगा।
*****
वीके/एसकेजे/-1166 |
(रिलीज़ आईडी: 1488713)
आगंतुक पटल : 69