गृह मंत्रालय

श्री राजीव राय भटनागर सीआरपीएफ के नैेैए महानिदेशक नियुक्त; श्री आर के पचनंदा आईटीबीपी के अगले महानिदेशक होंगे 

प्रविष्टि तिथि: 26 APR 2017 8:51PM by PIB Delhi

 

 

 

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के महानिदेशक श्री राजीव राय भटनागर, आईपीएस (यूपी: 1983) को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पदभार संभालने की तिथि से लेकर 31 दिसंबर, 2019 अर्थात उनकी सेवानिवृत्ति की तिथि तक या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, प्रभावी रहेगी।

 

सरकार ने राष्ट्रीय आपदा राहत बल के महानिदेशक श्री आर के पचनंदा, आईपीएस (पश्चिम बंगाल: 1983) को भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल का महानिदेशक नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति आईटीबीपी के महानिदेशक श्री कृष्ण चौधरी, आईपीएस (बीएच: 1979) के स्थान पर हुई है, जो 30 जून, 2017 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। श्री पचनंदा की नियुक्ति पदभार संभालने की तिथि से लेकर 31 अक्टूबर, 2018 तक याअगले आदेश तक, जो भी पहले हो, प्रभावी रहेगी।

 

                                  ***

वीके/एजे -1169

 


(रिलीज़ आईडी: 1488714) आगंतुक पटल : 25