गृह मंत्रालय

श्री राजीव राय भटनागर सीआरपीएफ के महानिदेशक नियुक्त किए गए और श्री आर के पचनंदा आईटीबीपी के अगले महानिदेशक बनाए गए

प्रविष्टि तिथि: 26 APR 2017 3:39PM by PIB Delhi

सरकार ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के महानिदेशक श्री राजीव राय भटनागर  आईपीएस (यूपी: 1983), को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का महानिदेशक नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति उनके पदभार संभालने की तिथि से उनकी सेवानिवृत्ति की तिथि 31 दिसंबर, 2019 तक या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, प्रभावी होगी।  

सरकार ने राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के महानिदेशक श्री आर के पचनंदा, आईपीएस (पश्चिम बंगाल: 1983) को भारतीय-तिब्बत सीमा बल के महानिदेशक के पद पर नियुक्‍त  किया है। उन्‍हें श्री कृष्ण चौधरी, आईपीएस (बिहार: 1979) महानिदेशक, आईटीबीपी की 30 जून, 2017 को होने वाली सेवानिवृत्ति के कारण हो रहे खाली पद पर नियुक्‍त किया गया है। उनकी नियुक्ति उनके पदभार संभालने की तिथि से 31 अक्टूबर 2018 तक या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, प्रभावी होगी।

*****

 वीके/आईपीएस/एसके-1171


(रिलीज़ आईडी: 1488764) आगंतुक पटल : 26