राष्ट्रपति सचिवालय

राष्ट्रपति ने श्री विनोद खन्ना के निधन पर शोक जताया 

प्रविष्टि तिथि: 27 APR 2017 7:12PM by PIB Delhi

 

 

 
राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी ने श्री विनोद खन्ना के निधन पर शोक जताया है।

राष्ट्रपति महोदय ने उनके पुत्र श्री राहुल खन्ना को भेजे एक संदेश में कहा, ‘मैं आपके पिता श्री विनोद खन्ना के निधन के बारे में जानकर बहुत दुखी हूं।

एक बहुमुखी प्रतिभा के धनी एक विख्यात फिल्म अभिनेता, सांसद, विदेश राज्य मंत्री एवं केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री थे। उनके निधन से भारतीय फिल्म उद्योग ने एक बेहद प्रतिभाशाली एवं विख्यात व्यक्तित्व को खो दिया है जो अपने दमदार और बहुमुखी अभिनय के लिए जाने जाते थे। उन्हें लोगों के कल्याण की दिशा में उनके योगदान के लिए भी याद किया जाएगा जिनकी उन्होंने भारत सरकार में अपने विभिन्न पदभारों के जरिये प्रतिबद्धता और लगन के साथ सेवा की।

कृपया मेरी हार्दिक संवेदना स्वीकार करें और उसे अपने परिवार के अन्य सदस्यों को सम्प्रेषित करें। भगवान आप सब को साहस और हिम्मत के साथ इस अपूरणीय क्षति को बर्दाश्त करने की ताकत दे।’
 

****



वीके/एसकेजे/सीएस-1185

(रिलीज़ आईडी: 1488804) आगंतुक पटल : 25