सूचना और प्रसारण मंत्रालय

श्री वेंकैया नायडू ने ‘स्वच्छ जंगल की कहानी- दादी की जुबानी’ नामक पुस्तक के सैट का विमोचन किया  


बच्चों में स्वच्छता की आदत के विकास को सक्षम बनाने के लिए प्रकाशन विभाग ने यह पुस्तक 15 भारतीय भाषाओं में प्रकाशित की है   

प्रविष्टि तिथि: 04 MAY 2017 7:57PM by PIB Delhi

 


 

सूचना और प्रसारण मंत्री श्री एम. वेंकैया नायडू ने आज प्रकाशन विभाग द्वारा प्रकाशित पुस्तक ‘स्वच्छ जंगल की कहानी- दादी की जुबानी’नामक पुस्तक के सैट का  विमोचन किया। इस पुस्तक का उद्देश्य बच्चों में संवेदना और जागरूकता को पैदा करना है, जिससे पूरे देश में जन आंदोलन बन चुके प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान को बढ़ावा मिलेगा। बच्चों के जाने-माने लेखक डॉ. मधु पंत द्वारा कहानियों के प्रारूप में लिखे 4 पुस्तकों के सैट से स्वच्छ जंगल की कहानियों के माध्यम से एक दिलचस्प तरीके से संदेश दिया जाएगा। इन पुस्तकों में युवा चित्रकारों द्वारा बनाए गए दिलचस्प और सुंदर चित्रों को भी शामिल किया गया है।

      पुस्तकों की यह श्रृंखला 15 भारतीय भाषाओं में प्रकाशित की गयी है, जिससे स्कूल जाने वाले बच्चों में स्वच्छता की आदत का विकास करने में मदद मिलेगी। समाज में व्यवहार संबंधी परिवर्तन लाने, अपने माता-पिता, रिश्तेदारों और अपने मित्रों को स्वच्छता अपनाने के लिए प्रेरित करने में बच्चे सर्वश्रेष्ठ माध्यम हैं।

 

        प्रकाशन विभाग सूचना और प्रसारण मंत्रालय की एक मीडिया ईकाई है जो स्वच्छता अभियान सहित राष्ट्रीय महत्व के विषयों पर पुस्तकें/ पत्रिकाओं का प्रकाशन कर रही है।

*****

 

वीके/ केजे/आईपीएस-1272

 

 


(रिलीज़ आईडी: 1489278) आगंतुक पटल : 31