रक्षा मंत्रालय
नौसेना के कमांडरों का सम्मेलन समाप्त
प्रविष्टि तिथि:
05 MAY 2017 5:21PM by PIB Delhi
नौसेना कमांडरों का चार दिवसीय सम्मेलन 5 मई, 2017 को समाप्त हो गया जिसमें नौसेना के शीर्ष स्तर के नेतत्व ने पिछले छह महीनों में किए गए प्रमुख संचालन, प्रशिक्षण और प्रशासनिक गतिविधियों की समीक्षा की। सम्मेलन में समुद्री क्षेत्र में विभिन्न अभियानों को पूरा करने के संबंध में भारतीय नौसेना की तत्परता की समीक्षा की।
माननीय रक्षा मंत्री ने सम्मेलन के शुरुआती दिन नौसेना के कमांडरों से संबोधित किया और उनसे बातचीत की। रक्षा मंत्री ने भारतीय नौसेना की इसकी व्यापक समुद्री सीमा और रक्षा कूटनीति समेत देश की समुद्री हितों की रक्षा को लेकर उसकी व्यावसायिकता और वचनबद्धता के लिए उसकी प्रशंसा की। उन्होंने कमांडरों से हर समय तैयार करने के लिए आग्रह किया। साथ ही तैयारियों को बचाव का सबसे बेहतर तरीका बताया। स्वदेशीकरण में भारतीय नौसेना के प्रयासों की तारीफ करते हुए कमांडरों से उन्होंने आग्रह किया कि घरेलू विशेषज्ञों के निर्माण को जारी रखा जाए।
सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए सीएनएस ने संचालन तैयारी, क्षमता वृद्धि, रखरखाव, रसद, बुनियादी ढांचा विकास और मानव संसाधन प्रबंधन से संबंधित मुद्दों पर संबोधित किया। उन्होंने नौसेना के आधुनिकीकरण व स्वदेशीकरण के संबंध में निरंतर प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।
*****
वीके/केजे/पीवी-1280
(रिलीज़ आईडी: 1489325)
आगंतुक पटल : 62