कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय

मूल्‍य समर्थन योजना (पीएसएस) के तहत महाराष्‍ट्र से तूर की खरीद

कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय ने 31 मई, 2017 तक पीएसएस के तहत एक लाख मीट्रिक टन तूर की खरीद को मंजूरी दी

प्रविष्टि तिथि: 08 MAY 2017 8:41PM by PIB Delhi

चालू खरीफ सीजन 2016-17 के दौरान तूर की खरीद के लिए मूल्‍य समर्थन योजना (पीएसएस) के क्रियान्‍वयन के लिए प्रस्‍ताव महाराष्‍ट्र सरकार की ओर से प्राप्‍त हुआ था। इस प्रस्‍ताव में यह उल्‍लेख किया गया था कि महाराष्‍ट्र में 12.56 लाख मीट्रिक टन तूर का उत्‍पादन होने का अनुमान है।

05 मई, 2017 को पीएसएस के क्रियान्‍वयन के लिए एक बार फिर महाराष्‍ट्र सरकार की ओर से अनुरोध किया गया। नये प्रस्‍ताव में राज्‍य सरकार ने 31 मई, 2017 तक 20 लाख क्विंटल (दो लाख मीट्रिक टन) तूर खरीदने का आग्रह किया।

प्रस्‍ताव पर विचार करते हुए विभाग ने 31 मई, 2017 तक पीएसएस के तहत एक लाख मीट्रिक टन तूर की खरीद को मंजूरी दी है।
 

***



वीके/आरआरएस/वाईबी- 1302


(रिलीज़ आईडी: 1489502) आगंतुक पटल : 33