राष्ट्रपति सचिवालय
राष्ट्रपति ने बुद्ध पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर बधाई दी
प्रविष्टि तिथि:
09 MAY 2017 1:32PM by PIB Delhi
राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी ने बुद्ध पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर अपने संदेश में कहा कि बुद्ध पूर्णिमा के उल्लासपूर्ण अवसर पर मैं सभी देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। भगवान बुद्ध उदार, आदर्शवाद और मानवता की चिन्ता करने वाले देदीप्यमान प्रतीक हैं। तथागत द्वारा करूणा, अहिंसा और समानता के बारे में दिये गये संदेश आध्यात्मिक मुक्ति की दिशा में मानवता के मार्ग के लिए प्रकाश स्तंभ के रूप में काम कर रहे हैं। भगवान बुद्ध की समानता, प्रेम, दया और सहिष्णुता की गहन शिक्षाओं की वर्तमान समय में भी प्रासंगिकता बढ़ रही है।
भगवान बुद्ध का संदेश हमें सच्चाई और करूणा के मार्ग पर चलने और देश की प्रगति शांति और समृद्धि के लिए एकजुट होकर काम करने की प्रेरणा देता है।
वीके/आईपीएस/एम – 1304
(रिलीज़ आईडी: 1489512)
आगंतुक पटल : 38