कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय

273.38 मिलियन टन का रिकॉर्ड अनाज उत्पादन का अनुमान 




चावल का 109.15 मिलियन टन रिकॉर्ड उत्पादन का अनुमान 
गेहूं का  रिकॉर्ड 97.44 लाख मिलियन टन  उत्पादन का अनुमान

 

मोटे अनाज का उत्पादन रिकॉर्ड 44.39 मिलियन टन का अनुमान

 

दालों का कुल उत्पादन का अनुमान रिकॉर्ड 22.40 मिलियन टन

 

मुख्‍य फसलों के उत्‍पादन का तीसरा अग्रिम अनुमान 2016-17 के लिए जारी किया गया

प्रविष्टि तिथि: 09 MAY 2017 5:11PM by PIB Delhi

 

 

 

 

 

 

      कृषि, सहकारिता एवं किसान कल्‍याण विभाग द्वारा 2016-17 के लिए मुख्‍य फसलों के उत्‍पादन के तीसरे अग्रिम अनुमान 09 मई, 2017 को जारी किए गए हैं। विभिन्‍न फसलों के उत्‍पादन के अनुमान राज्‍यों से प्राप्‍त प्रत्‍युत्‍तर पर आधारित हैं और अन्‍य स्रोतों से उपलब्‍ध सूचना से उसका सत्‍यापन किया गया है। मानसून 2016 के दौरान अच्‍छी वर्षा एवं सरकार द्वारा की गई विभिन्‍न नीतिगत पहलों के परिणामस्‍वरूप, मौजूदा वर्ष में देश में रिकार्ड खाद्यान्‍न उत्‍पादन हुआ है। वर्ष 2003-04 से आगे के वर्षों के तुलनात्‍मक अनुमानों के साथ 2016-17 के लिए तीसरे अग्रिम अनुमानों के अनुसार विभिन्‍न फसलों के अनुमानित उत्‍पादन का ब्‍यौरा संलग्‍न है।

 

            तीसरे अग्रिम अनुमानों के अनुसार, 2016-17 के दौरान मुख्‍य फसलों के अनुमानित उत्‍पादन का ब्‍यौरा इस प्रकार है:

 

Ø  खाद्यान्‍न – 273.38 मिलियन टन (रिकार्ड)

·         चावल – 109.15 मिलियन टन (रिकार्ड)

·         गेहूँ – 97.44 मिलियन टन (रिकार्ड)

·         मोटे अनाज – 44.39 मिलियन टन (रिकार्ड)

·         मक्‍का – 26.14 मिलियन टन (रिकार्ड)

·         दलहन – 22.40 मिलियन टन (रिकार्ड)

·         चना – 9.08 मिलियन टन

·         तूर – 4.60 मिलियन टन (रिकार्ड)

·         उड़द – 2.93 मिलियन टन (रिकार्ड)

Ø  तिलहन – 32.52 मिलियन टन (रिकार्ड)

·         सोयाबीन – 14.01 मिलियन टन

·         मूंगफली – 7.65 मिलियन टन

·         रेपसीड एवं सरसों – 7.98 मिलियन टन

Ø  कपास – 32.58 मिलियन गांठे (प्रति 170 कि०ग्रा०)

Ø  गन्‍ना – 306.03 मिलियन टन

 

मानसून 2016 के दौरान अच्‍छी वर्षा एवं सरकार द्वारा की गई विभिन्‍न नीतिगत पहलों के परिणामस्‍वरूप, मौजूदा वर्ष में देश में रिकार्ड खाद्यान्‍न उत्‍पादन हुआ है। 2016-17 के लिए तीसरे अग्रिम अनुमानों के अनुसार, देश में कुल खाद्यान्‍न उत्‍पादन 273.38 मिलियन टन तक अनुमानित है जो 2013-14 के दौरान प्राप्‍त विगत 265.04 मिलियन टन रिकार्ड खाद्यान्‍न उत्‍पादन की तुलना में 8.34 मिलियन टन (3.15%अधिक है। मौजूदा वर्ष का उत्‍पादन विगत पॉंच वर्षों (2011-12 से 2015-16) के औसत खाद्यान्‍न उत्‍पादन की तुलना में भी 16.37 मिलियन टन (6.37%अधिक है। मौजूदा वर्ष का उत्‍पादन विगत वर्ष के खाद्यान्‍न उत्‍पादन की तुलना में उल्‍लेखनीय रूप से 21.81 मिलियन टन (8.67%अधिक है।

                                                                 

चावल का कुल उत्‍पादन 109.15 मिलियन टन अनुमानित है, जो एक नया रिकार्ड भी है। इस वर्ष चावल का उत्‍पादन 2013-14 के दौरान प्राप्‍त 106.65 मिलियन टन विगत रिकार्ड उत्‍पादन की तुलना में 2.50 मिलियन टन (2.34%अधिक है। यह पांच वर्षों के 105.42 मिलियन टन औसत उत्‍पादन की तुलना में भी 3.73 मिलियन टन (3.54%अधिक है। चावल के उत्‍पादन में 2015-16 के दौरान 104.41 मिलियन टन उत्‍पादन की तुलना में 4.74 मिलियन टन (4.54%की उल्‍लेखनीय वृद्धि हुई है।

 

गेहूँ का उत्‍पादन जो 97.44 मिलियन टन अनुमानित है, जो एक रिकार्ड है। इस वर्ष गेहूँ का उत्‍पादन 2013-14 के दौरान प्राप्‍त 95.85 मिलियन टन विगत रिकार्ड उत्‍पादन की तुलना में 1.66%अधिक है। 2016-17 के दौरान गेहूँ का उत्‍पादन औसत गेहूँ उत्‍पादन की तुलना में भी 4.83 मिलियन टन (5.21%अधिक है। मौजूदा वर्ष का उत्‍पादन 2015-16 के दौरान प्राप्‍त 92.29 मिलियन टन गेहूँ उत्‍पादन की तुलना में 5.15 मिलियन टन (5.58%अधिक है।

  

मोटे अनाजों का उत्‍पादन जो 44.39 मिलियन टन के एक नए रिकार्ड स्‍तर पर अनुमानित है,औसत उत्‍पादन की तुलना में 3.04  मिलियन टन (7.36%अधिक है। यह 2010-11 के दौरान प्राप्‍त 43.40 मिलियन टन के विगत रिकार्ड उत्‍पादन की तुलना में 0.99 मिलियन टन (2.28%अधिक है। मौजूदा वर्ष का उत्‍पादन 2015-16 के दौरान प्राप्‍त 38.52 मिलियन टन उत्‍पादन की तुलना में भी 5.87 मिलियन टन (15.23%अधिक है।

 

सभी मुख्‍य दलहनों के क्षेत्रीय कवरेज एवं उत्‍पादकता में उल्‍लेखनीय वृद्धि के परिणामस्‍वरूप,  2016-17 के दौरान दलहनों का कुल उत्‍पादन 22.40 मिलियन टन अनुमानित है जो 2013-14 के दौरान प्राप्‍त 19.25 मिलियन टन विगत रिकार्ड उत्‍पादन की तुलना में 3.15 मिलियन टन (16.37%अधिक है। 2016-17 के दौरान दलहनों का उत्‍पादन भी पांच वर्षों के औसत उत्‍पादन की तुलना में 4.77 मिलियन टन (27.03%अधिक है। मौजूदा वर्ष का उत्‍पादन विगत वर्ष के 16.35 मिलियन टन उत्‍पादन की तुलना में 6.05 मिलियन टन (37.03%अधिक है।

 

विगत वर्ष की तुलना में 7.27 मिलियन टन (28.80%की वृद्धि के साथ, देश में कुल तिलहनउत्‍पादन 32.52 मिलियन टन अनुमानित है। 2016-17 के दौरान तिलहन का उत्‍पादन पांच वर्षों  के औसत तिलहन उत्‍पादन की तुलना में भी 3.27 मिलियन टन (11.17%अधिक है।

 

गन्‍ने का उत्‍पादन 306.03 मिलियन टन तक अनुमानित है जो विगत वर्ष के 348.45 मिलियन टन उत्‍पादन की तुलना में 42.42 मिलियन टन (-12.17%कम है।

 

2016-17 के दौरान कम क्षेत्रीय कवरेज के बावजूद, कपास की उच्‍चतर उत्‍पादकता के परिणामस्‍वरूप 2015-16 के दौरान 30.01 मिलियन गांठों की तुलना में बढ़कर 32.58 मिलियन गांठ (प्रति 170 कि०ग्रा०) अर्थात् 8.57% की वृद्धि होने का अनुमान है।

 

पटसन एवं मेस्‍टा का 10.27 मिलियन गांठों (प्रति 180 कि.ग्रा.) का अनुमानित उत्‍पादन विगत वर्ष के दौरान 10.52 मिलियन गांठों के उत्‍पादन की तुलना में मामूली रूप से कम (-2.39%है।

 

 

 

कृपया यहाँ क्लिक करें:वर्ष 2003-04 से आगे के वर्षों के तुलनात्‍मक अनुमानों के ब्‍यौरा

 

 

SS


(रिलीज़ आईडी: 1489536) आगंतुक पटल : 25