विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय
परियोजना ''लोकल ट्रीटमेंट ऑफ अर्बन सीवेज स्ट्री म्स् फार हेल्दीि रीयूज'' (लोटसएचआर) यानी ''पुन: स्वीस्थस इस्तेंमाल के लिए मलजल नालों का स्थासनीय उपचार'' के अंतर्गत बारापूला नाले की सफाई का काम प्रारंभ
प्रविष्टि तिथि:
09 MAY 2017 9:35AM by PIB Delhi
विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डा. हर्ष वर्घन, नीदरलैंड के विदेश मंत्री श्री बेर्ट कोएंडर्स और दिल्लीय के उपराज्यंपाल श्री अनिल बैजल ने आज नई दिल्लीा में बारापूला नाले की सफाई परियोजना की आधारशिला रखी। इस अवसर पर जैवप्रौद्योगिकी विभाग के सचिव प्रोफेसर के विजयराघवन, डीडीए के उपाध्यपक्ष श्री अरूण गोयल और भारत में नीदरलैंड के राजदूत महामहिम अलफोन्सउस स्टो एलिंगा भी उपस्थित थे।
बारापूला नाले की सफाई परियोजना, लोटसएचआर (''लोकल ट्रीटमेंट ऑफ अर्बन सीवेज स्ट्रीफम्स फार हेल्दी रीयूज'' यानी ''पुन: स्वसस्थय इस्तेऑमाल के लिए मलजल नालों का स्थाफनीय उपचार'') भारत और हालैंड मिलकर संचालित करेंगे। इस परियोजना के शुभारंभ के प्रतीक के रूप में एक कलाकृति का अनावरण किया गया, जो लोटस और ट्यूलिप नामक फूलों के आकार में बनायी गई थी, जो भारत और हालैंड की शक्ति को दर्शाते हैं। इस अवसर पर डा. हर्ष वर्धन ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने नदियों की सफाई पर विशेष ध्यांन केन्द्रित किया है, वास्तीव में यह सरकार का प्रमुख मिशन है। उन्होंनने कहा कि गंगा अभियान का नेतृत्व स्वायं प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्रख मोदी कर रहे हैं।
उन्होंरने कहा कि नदियों को स्व च्छा बनाने के लिए अनेक प्रौद्योगिकियां उपलब्धं हैं, उनका कार्यान्व यन तेजी से किया जाना चाहिए। इसके साथ ही नई विकेंद्रित प्रौद्यो,गिकियां भी निरंतर विकसित करने की आवश्यनकता है। कुछ नई प्रौद्यो,गिकियां लागत की दृष्टि से अधिक खिफायती या हमारे संदर्भ में बेहतर कार्यान्व्यन योग्यभ हैं। इसी बात को ध्यासन में रखकर जैव प्रौद्योगिकी विभाग और नीदरलैंड की एनडब्यूग् ओ साइंस एजेंसी ने मिलकर बारापूला नाले की सफाई के लिए समझौता किया है।
जैव प्रौद्योगिकी विभाग ने दिल्लीb विकास प्राधिकरण के परामर्श से दिल्लीे में सराय काले खां स्थित बारापूला नाले का चयन किया है, जहां प्रायोगिक संयंत्र के रूप में स्थसल पर प्रयोगों के लिए एक परीक्षण प्रयोगशाला स्थाजपित की जाएगी, जिसकी आधारशिला भी आज रखी गई। इसके लिए डीडीए ने जैव प्रौद्योगिकी विभाग को सन डायल पार्क के निकट 200 वर्ग मीटर का एक भूखंड 5 वर्ष के लिए लीज पर दिया है। दोनों एजेंसियों ने बारापूला नाले की सफाई के लिए डिमांस्ट्रेषशन प्लां ट लगाने का निर्णय किया है। इस परियोजना के लिए जैव प्रौद्योगिकी विभाग और नीदरलैंड की एनडब्यूलगा ओ साइंस एजेंसी संयुक्त रूप से धन उपलब्धल कराएंगी।
कई संबद्ध राष्ट्रीरय और अंतर्राष्ट्रींय संस्थाbएं इस परियोजना में समन्वरय कर रही हैं। इसका उद्देश्य् गंदे पानी के प्रबंधन की एक नवीन समग्र प्रबंधन विधि का प्रदर्शन करना है, जिसके ज़रिए गंदे पानी का उपचार करके उसे पुन: इस्तेकमाल योग्यै (जैसे उद्योग, कृषि, निर्माण आदि कार्यों के लिए) बनाना है।
वि.कासोटिया/आरएसबी
(रिलीज़ आईडी: 1489576)
आगंतुक पटल : 46