राष्ट्रपति सचिवालय

राष्ट्रपति ने श्री एमानुएल मैकरोन को फ्रांस के राष्ट्रपति के रूप में उनके निर्वाचन पर बधाई दी 

प्रविष्टि तिथि: 11 MAY 2017 7:53PM by PIB Delhi

 

 

 
राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी ने महामहिम श्री एमानुएल मैकरोन को फ्रांस के राष्ट्रपति के रूप में उनके निर्वाचन पर बधाई दी है। 

फ्रांस के निर्वाचित राष्ट्रपति श्री एमानुएल मैकरोन को एक संदेश में राष्ट्रपति महोदय ने कहा है, “भारत के लोगों की तरफ से, मै फ्रांस के राष्ट्रपति के रूप में आपके निर्वाचन पर आपको हार्दिक बधाई देता हूं। आपको एक निर्णायक अधिदेश देने के जरिए फ्रांस के लोगों ने आपके नेतृत्व एवं विजन में अपना विश्वास प्रदर्शित किया है। 

भारत फ्रांस के साथ अपने बहुआयामी सामरिक साझेदारी को काफी महत्व देता है एवं नई सरकार के साथ इन संबंधों को और अधिक मजबूत बनाने की उम्मीद करता है। मुझे भरोसा है कि हमारे दोनों देशों के बीच दीर्घकालिक मित्रता, आपसी भरोसा और समझ आगे आने वाले वर्षों में और मजबूत होती जाएगी। 

महामहिम, कृपया अपनी सफलता एवं फ्रांस के लोगों की प्रगति एवं समृद्धि के लिए मेरी शुभकामनाएं स्वीकार करें।” 
 

******



वीके/एसकेजे/एमएम-1323

(रिलीज़ आईडी: 1489689) आगंतुक पटल : 32