रक्षा मंत्रालय

सैनिक अस्पताल (रिसर्च एंड रेफरल) ने अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया 

प्रविष्टि तिथि: 12 MAY 2017 7:30PM by PIB Delhi

 


 
नर्सों के सम्मान और रोगियों की देखभाल के प्रति उनकी अविश्वसनीय एवं निस्वार्थ समर्पण के प्रति सम्मान के लिए आज दिल्ली छावनी में स्थित सैनिक अस्पताल (रिसर्च एंड रेफरल) ने आज अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया गया। इस अवसर पर, एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां अपर डीजीएमएनएस मेजर जनरल सुशीला शाही ने सभा को संबोधित किया। कमांडेंट एएच (आर एंड आर) लेफ्टिनेंट जनरल ए के दास और मेजर जनरल शाही ने विभिन्न विभागों के योग्य नर्सिंग अधिकारियों को 'उत्कृष्टता के प्रमाण पत्र' वितरित किए। एएच (आर एंड आर) के प्रिंसपल मेट्रन मेजर जनरल एलिजाबेथ जॉन ने सभा को संबोधित करते हुए नर्सिंग स्टाफ की सराहना की।

इस कार्यक्रम में सैन्य नर्सिंग सेवा के वरिष्ठ नर्सों के अलावा सिविल अस्पताल के नर्सों ने भी भाग लिया। नर्सों की अंतर्राष्ट्रीय परिषद नर्सिंग सेवा की शुरूआत करने वाली 'फ्लोरेंस नाइटइंगेल' के जन्म दिवस के अवसर पर हर साल विश्व भर में 12 मई इस दिवस को मनाती है। इस वर्ष इसकी थीम "नर्सें: सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए एक अहम आवाज" है।
 

*****



वीके/ केजे -1339

(रिलीज़ आईडी: 1489769) आगंतुक पटल : 38