राष्ट्रपति सचिवालय

पराग्वे के स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति का बधाई संदेश 

प्रविष्टि तिथि: 14 MAY 2017 12:38PM by PIB Delhi

 


 
राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी ने पराग्वे गणराज्य की सरकार और वहां की जनता को उनके स्वतंत्रता दिवस (15 मई, 2017) की पूर्व संध्या पर अपनी शुभकामनाएं और बधाई दी हैं। 

पराग्वे गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम श्री होरासियो मैनुएल कार्टेस जारा को भेजे अपने संदेश में राष्ट्रपति ने कहा कि भारत सरकार, भारत की जनता और अपनी ओर से आपके स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आपको शुभकामनाएं और बधाई देते हुए मुझे अत्‍यंत प्रसन्‍नता हो रही है 

भारत और पराग्वे के बीच संबंध सौहार्द और संरचनात्‍मक रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि आने वाले वर्षों में ये संबंध और अधिक प्रगाढ़ और मजबूत होंगे। भारत और पराग्‍वे के बीच भारत-मर्कोसुर अधिमान्य व्यापार समझौते के विस्‍तार से दोनों देशों के लोगों के लाभ हेतु व्‍यापार और निवेश संबंधों में नए अवसर के मार्ग खुलेंगे। 

मैं इस अवसर पर आपके अच्छे स्वास्थ्य, समृद्धि के साथ-साथ पराग्वे की जनता की प्रगति और खुशहाली के लिए शुभकामनाएं देता हूं। 
 

****



वीके/एसएस/एसके/-1350

(रिलीज़ आईडी: 1489835) आगंतुक पटल : 39