प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री मध्य प्रदेश के अमरकंटक में आयोजित नर्मदा सेवा यात्रा के समापन समारोह में भाग लेंगे
प्रविष्टि तिथि:
14 MAY 2017 7:05PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी कल मध्य प्रदेश के अमरकंटक में आयोजित नर्मदा सेवा यात्रा के समापन समारोह में भाग लेंगे।
प्रधानमंत्री ने कहा, 'कल दोपहर को मध्य प्रदेश के अमरकंटक में आयोजित नर्मदा सेवा यात्रा के समापन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुझे काफी खुशी हो रही है।
नर्मदा सेवा यात्रा नर्मदा को बचाने के लिए एक उत्कृष्ट जन आंदोलन है और यह पर्यावरण को बचाने के लिए एक बड़ा संदेश भी देती है।
मैं कल मध्य प्रदेश में नर्मदा सेवा मिशन को भी शुरू करूंगा जिसका मध्य प्रदेश की पारिस्थितिकी पर निश्चित रूप से एक व्यापक प्रभाव पड़ेगा।
कल आप अपने मोबाइल पर https://t.co/TYuxNNJfIf" नर्मदा सेवा यात्रा कार्यक्रम को लाइव देख सकेंगे।'
***
AKT/AK/SKC
(रिलीज़ आईडी: 1489852)
आगंतुक पटल : 37