रक्षा मंत्रालय
भारतीय नौसेना एवं अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र, अहमदाबाद ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया
प्रविष्टि तिथि:
15 MAY 2017 6:20PM by PIB Delhi
नौसेना संचालनों के महानिदेशक वाइस एडमिरल एसएन घोरमाडे, एवीएसएम, एनएम, एवं अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र (एसएसी) के निदेशक श्री तपन मिश्रा ने अहमदाबाद के सीएसी में 15 मई, 2017 को ‘ मौसम विज्ञान एवं सामुद्रिक विज्ञान के क्षेत्र में डाटा साझा करने एवं वैज्ञानिक सहयोग पर एक समझौता ज्ञापन ‘ पर हस्ताक्षर किया। इस पहल के साथ, दोनों संगठनों ने आपसी सहयोग के एक समान मंच की शुरुआत की जिसमें एसएसी द्वारा अर्जित वैज्ञानिक प्रगतियों एवं विशेषज्ञताओं को भारतीय नौसेना के प्रयासों के साथ संयोजित किया जाएगा जिससे कि देश के रक्षा बलों को पर्यावरण विज्ञानों एवं उपग्रह डाटा अधिग्रहण प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में तीव्र विकास के अनुरूप रखा जा सके।
इसने इन दोनों संगठनों के बीच पहले से ही स्थापित सहयोग को और अधिक बढ़ा दिया है।
इस ऐतिहासिक समारोह का वातावरण एवं सामुद्रिक विज्ञान समूहों/ एसएसी के विभिन्न वैज्ञानिकों, नौसेना सामुद्रिक विज्ञान एवं मौसम विज्ञान के प्रमुख निदेशक तथा गुजरात नौसेना क्षेत्र के प्रमुख कर्मचारी अधिकारी ने अवलोकन किया।
***
वीके/एसकेजे/जीआरएस/एमबी-1358
(रिलीज़ आईडी: 1489899)
आगंतुक पटल : 34