राष्ट्रपति सचिवालय
राष्ट्रपति का नॉर्वे के संविधान दिवस की पूर्व संध्या पर संदेश
प्रविष्टि तिथि:
16 MAY 2017 2:49PM by PIB Delhi
राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी ने नॉर्वे के सम्राट और वहां के लोगों को उनके संविधान दिवस (17 मई, 2017) की पूर्व संध्या पर शुभकामनाएं और बधाई दी है।
नॉर्वे के सम्राट महामहिम हेराल्ड V को भेजे अपने संदेश में राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी ने कहा, “भारत सरकार, यहां की जनता और अपनी ओर से आपके संविधान दिवस के अवसर पर आपको और नॉर्वे गणराज्य के लोगों को शुभकामनाएं और बधाई देते हुए मुझे बेहद खुशी हो रही है।
भारत दोनों देशों के बीच मित्रतापूर्ण संबंधों को काफी महत्व देता है। हाल के वर्षों में हमारे बीच द्विपक्षीय सहयोग और बढ़ा है। हम आपसी हित के सभी क्षेत्रों में अपने संबंधों को और बढ़ाना तथा सुदृढ़ करना चाहते हैं। मुझे विश्वास है कि भविष्य में हमारे द्विपक्षीय संबंध और प्रगाढ़ होंगे और इससे दोनों देशों के लोगों को लाभ होगा।
इस अवसर पर मैं आपको अच्छे स्वास्थ्य, खुशहाली के साथ नॉर्वे की मित्रवत जनता की प्रगति और समृद्धि के लिए शुभकामनाएं देता हूं।”
*****
वीके/एमके/एमएस -1366
(रिलीज़ आईडी: 1489931)
आगंतुक पटल : 25