श्रम और रोजगार मंत्रालय
भारत सरकार के तीन वर्ष की उपलब्धियों पर श्रम एवं रोज़गार मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री बंडारू दत्तात्रेय का भाषण
प्रविष्टि तिथि:
16 MAY 2017 6:57PM by PIB Delhi
माननीय श्री अनंत कुमार जी, माननीय मंत्री, रसायन एवं उर्वरक तथा संसदीय मामले, भारत सरकार
- श्रीपी.सी. मोहन, माननीय संसद सदस्य
- श्री हीरालाल सांवरीया, अपर सचिव, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय
- श्री दीपक कुमार, महानिदेशक, कर्मचारी राज्य बीमा निगम
- श्री वी.पी.जॉय, केन्द्रीय भविष्य निधि आयुक्त
एवं मीडिया से आए मित्रों तथा उपस्थित बहनों और भाइयों
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की अध्यक्षता में एनडीए सरकार द्वारा सफलतापूर्वक तीन वर्ष पूर्ण करने तथा ईएसआईसी नर्सिंग कॉलेज एवं ऑडिटोरियम के उद्घाटन के अवसर पर यहां होना मेरे लिए बड़े हर्ष की बात है।
यह और भी अधिक प्रसन्नता की बात है कि श्री अनंत कुमार जी, माननीय रसायन एवं उर्वरक तथा संसदीय कार्य मंत्री इस महत्वपूर्ण अवसर पर हमारे बीच उपस्थित हैं।
मित्रों, माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत सरकार ने गत तीन वर्षों में हमारे देश का गौरव वापिस दिलाया है। हमारी सरकार आने से पहले घोटाले ही घोटाले थे तथा देश की प्रतिष्ठा समाप्त हो गयी थी।
परन्तु श्री नरेन्द्र मोदी जी ने हमें एक स्वच्छ सरकार दी है तथा जिसकी वजह से आज विश्व हमारी तरफ देख रहा है।
मित्रों, भारत सरकार माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के सक्षम मार्गदर्शन और नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास में विश्वास परकार्य कर रही है जो इस देश को तीव्रता से आर्थिक प्रगति की ओर ले जा रहा है। वस्तुत: हमारे देश की अर्थव्यवस्था आज विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था है। हमारी सरकार की प्राथमिकता रोजगार की सुरक्षा, मजदूरी सुरक्षा और समाजिक सुरक्षा सहित समावेशी विकास करना है।
श्रम एवं रोजगार मंत्रालय में हम अपने कामगारों के कल्याण के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।
- जन धन योजना: 15 करोड़ से अधिक बैंक खाते खोले गए, जीवन छत्र, पेंशन सहित 10 करोड़ से अधिक रुपे डेबिट कार्ड जारी किए गए।
- 2019 तक पूर्ण स्वच्छता के वायदे के साथ प्रधानमंत्री ‘स्वच्छ’ भारत मिशन
- सब्सिडी में वार्षिक 5 बिलियन डालर की महत्वूर्ण बचत के साथ रसोई-गैस अब सीधे–नकद-लाभ अंतरण योजना के अंतर्गत है।
- उज्जवला योजना के अंतर्गत 2 करोड़ माताओं और बहनों को गैस सिलेंडर प्राप्त हो गए हैं।
- प्रधानमंत्री की 100 स्मार्ट सिटी परियोजना।
- कोयला ब्लॉक नीलामियों के दो दौर का सफल समापन, मोबाइल टेलीफोनी तथा ब्राडबैंक के लिए टेलीकॉम स्पेक्ट्रम हेतु नीलामियों का बिना किसी घोटाले के सफल समापन जो यूपीए शासन के दौरान एक आम बात थी।
- रक्षा तथा इलेक्ट्रॉनिक्स पर केन्द्रण के साथ मुख्य रुप से नौकरियों के वृजन हेतु मेक इन इंडिया डिजिटल इंडिया तथा स्किल इंडिया पहलों की शुरुआत।
- छोटे उद्यमियों को 50 हजार रुपये से 10 लाख रुपये तक ऋण प्रदान करने हेतु 20 हजार रुपये की निधि के साथ मुद्रा बैंक की शुरुआत।
हमारी सरकार के लिए रोजगार का सृजन प्राथमिकता है। मुझे आपको यह सूचित करते हुए खुशी हो रही है कि लगभग 3.78 करोड़ उम्मीदवारों, 14.8 लाख स्थापनाओं से अधिक एनसीएस पोर्टल पर पंजीकृत है और इससे 4.65 लाख रिक्तियां भरी गई हैं। भारत सरकार ने हाल ही में सरकारी रिक्तियों का एनसीएस पोर्टल पर डाला जाना अनिवार्य कर दिया है। एनसीएस परियोजना में स्तरीय रोजगार सेवाओं की प्रदानगी हेतु 100 मॉडल कैरियर केन्द्रों तक के गठन का प्रावधान है और ये केन्द्र राज्यों और संस्थानों के सहयोग से गठित किए जा रह हैं। मैं राज्यों को एनसीएस पोर्टल का प्रयोग करने के लिए आमंत्रित करता हूं।पिछले वर्ष के दौरान देश भर में 540 रोजगार मेलों का आयोजन किया गया।
श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की कुछ पहलें इस प्रकार हैं :
- श्रम संहिताएं 44 Labour Laws को एक माला में पहनाना।
- बाल श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) संशोधन अधिनियम, 2016
- आदर्श दुकान एवं प्रतिष्ठान विधेयक, 2016
- बोनस संदाय संशोधन अधिनियम, 2015
- प्रसूति प्रसुविधा (संशोधन) अधिनियम, 2017
- कर्मचारी प्रतिकर (संशोधन) विधेयक, 2016
- मजदूरी संदाय (संशोधन) अधिनियमए 2017
- औद्योगिक रोजगार (स्थायी आदेश) अधिनियम, 1946
प्रशासनिक निर्णय/पहलें
- विमुद्रीकरण के बाद वित्तीय समावेशन अभियान के तहत 70 लाख एकाउंट खोले गए तथा 1.5 लाख Camps आयोजित किये गए।
- केन्द्रीय क्षेत्र के सभी सेक्टरों के लिए न्यूनतम मजदूरी की बुनियादी दर में बढ़ोत्तरी- 42% पहली बार सभी क्षेत्रों में।
- विभिन्न श्रम कानूनों के अंतर्गत बनाए जाने वाले रजिस्टरों/फॉर्मों का सरलीकरण। पहले 55 रजिस्टर थे, अब केवल 5 रजिस्टर रखने होंगे।
- परिशोधित एनसीएलपी स्कीम ।
- बंधुआ श्रमिकों का पुनर्वास ।
- परिशोधित एकीकृत आवास स्कीम, 2016
- प्रधानमंत्री रोजगार प्रोत्साहन योजना (पीएमआरपीवाई)
हमने ईपीएफओ जो हमारे मंत्रालय का अंग है उसमें निम्न पहल की हैं :
- सार्वभौम खाता संख्या (यूएएन) 10 करोड़
- कमर्चारी निक्षेप सहबद्ध बीमा (ईडीएलआई) लाभ : रुपये 3.6 लाख से बढ़ाकर 6 लाख और न्यूनतम रुपये 2.5 लाख किया।
- आवास स्कीम। माननीय प्रधानमंत्री जी का सपना सन 2022 तक सभी के लिए आवास योजना के तहत, हम PF Member के लिए Housing Scheme लाए हैं।
- नामांकन अभियान।
- दावों की ऑनलाइन प्राप्ति ।
ईएसआईसी की पहलें :
- ईएसआई अधिनियम, 1948 के अधीन कवरेज हेतु मजदूरी की अधिकतम सीमा Phased manner में देश के सभी जिले कवर किए जायेंगे।
- ईएसआईसी 2.0 पहल- जिसमें online health records उपलब्ध होंगे।
- ईएसआईसी के अंतर्गत बेरोजगारी भत्ते की अवधि बढ़ाना।
- नियोजकों एवं कर्मचिरों के पंजीकरण को प्रोत्साहन देने हेतु स्कीम एसपीआरईई(स्प्री) नामक नई स्कीम लाई गई, जिसमें हमने एक करोड़ नए बीमित व्यक्ति लाये हैं और 70 हजार स्थापनाओं को कवर किया है।
- एक बीमाकृत व्यक्ति दो औषधालय लाभ।
मित्रो, मुझे खुशी है कि आज ईएसआईसी नर्सिंग कॉलेज तथा ऑडिटोरियम का उद्घाटन हो गया है।यह नर्सिंग कॉलेज 40 seats का है जो Centralized Air-conditioned है। इसकी लागत 67 करोड़ रुपए है। 1000 seats का ऑडोटोरियम और छात्रों के लिए हॉस्टल की भी व्यवस्था है।
ईएसआईसी की ओर से हम कर्नाटक के लिए अस्पताल और डिस्पेंसरी देने जा रहे हैं :
- कर्नाटक में कुल बीमित व्यक्ति 23.85 लाख हैं।
- 10 हॉस्पीटल और 112 औषधालय हैं।
- कर्नाटक के 30 में से 26 जिलों में हम सेवाएं प्रदान कर रहे हैं और शेष 04 में IMP द्वारा सेवाएं प्रदान की जाएंगी।
- मैसूर जिलान्तगर्त नालगुडा में 8.5 करोड़ रुपए की लागत से डिस्पेंसरी का निमार्ण
- Bommasandra जिला में 200 विस्तरों वाला नया ईएसआईसी हॉस्पीटल जिसकी लागत 140 करोड़ रुपए है।
- डोडाबालापुर में 81 करोड़ रुपए की लागत से 100 विस्तरों वाला अस्पताल
- मैसूर में 30 करोड़ की लागत से 100 विस्तरों वाला अस्पताल तैयार है जिसका उद्घाटन शीघ्र किया जाएगा।
- 04 हॉस्पीटल और 72 औषधालय नए प्रस्तावित हैं।
मित्रों, मेरा मंत्रालय आने वाले दिनों में और भी कई नई कल्याणकारी योजनाएं लाने की ओर अग्रसर है। मैं आप सभी को यह विश्वास दिलाता हूं कि हम अपने मजदूर भाईयों/बहनों को Job Security, Wage Security और Social Security दिलाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
मित्रो, हमारा देश माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के सक्षम हाथों तथा उनके सक्षम नेतृत्व में सुरक्षित है तथा मुझे कोई संदेह नहीं है कि भारत पुन: ‘’सोने की चिड़िया’’ बन जाएगा।
इस समारोह की शोभा बढ़ाने के लिए मैं आप सभी को हार्दिक धन्यवाद देता हूं। हमारे मुख्य अतिथि श्री अनंत कुमार जी का मैं ह्रदय से आभार व्यक्त करता हूं कि वे अपना बहुमूल्य समय निकालकर इस कार्यक्रम में शामिल हुए।
जय हिन्द।
(रिलीज़ आईडी: 1489989)
आगंतुक पटल : 35