वित्‍त मंत्रालय

केन्‍द्रीय वित्त मंत्री श्री अरुण जेटली ने ऑपरेशन क्‍लीन मनी पोर्टल लांच किया, कर अनुपालन समाज के लिए नागरिक सहभागिता एवं पारदर्शी कर प्रशासन सुनिश्चित होगा 

ऑपरेशन क्‍लीन मनी चरण I : 18 लाख लोगों की पहचान की गई, लगभग 2.89 लाख करोड़ रुपये की नकद जमा राशि से जुड़े 13.33 लाख खातों के लिए 9.72 लाख से भी ज्‍यादा करदाताओं ने अपने जवाब ऑनलाइन पेश किये, ई-सत्‍यापन प्रक्रिया के लिए 5.68 लाख नये मामलों का पता लगा   

प्रविष्टि तिथि: 16 MAY 2017 8:19PM by PIB Delhi

 


 

 

 

 

केन्‍द्रीय वित्त मंत्री श्री अरुण जेटली ने आज नई दिल्‍ली में वित्त मंत्रालय, राजस्‍व विभाग और केन्‍द्रीय प्रत्‍यक्ष कर बोर्ड के वरिष्‍ठ अधिकारियों की मौजूदगी में ऑपरेशन क्‍लीन मनी का पोर्टल https://www.cleanmoney.gov.in  आधिकारिक रूप से लांच किया।

9 नवंबर 2016 से लेकर 30 दिसंबर 2016 तक बड़ी मात्रा में जमा की गई नकद राशि के ई-सत्‍यापन की शुरुआत के साथ 31 जनवरी, 2017 को आयकर विभाग द्वारा ऑपरेशन क्‍लीन मनी की तरफ कदम बढ़ाया गया। प्रथम चरण में ऐसे लगभग 18 लाख लोगों की पहचान की गई थी जिनके मामले में नकद लेन-देन दरअसल करदाताओं के प्रोफाइल से मेल नहीं खाते थे। ऑनलाइन सत्‍यापन प्रक्रिया पर करदाताओं की अच्‍छी प्रतिक्रिया हासिल हुई और 9.72 लाख से भी ज्‍यादा करदाताओं ने 12 मई, 2017 तक अपने जवाब आयकर विभाग गये बगैर ही दे दिये। इन करदाताओं ने लगभग 2.89 लाख करोड़ रुपये की नकद जमा राशि से जुड़े 13.33 लाख खातों के लिए अपने जवाब पेश किये हैं। ऑनलाइन जवाब पर गौर किया गया है और संतोषजनक जानकारी मिलने पर आगे कोई भी कार्रवाई नहीं की जायेगी।

ऑपरेशन क्‍लीन मनी पोर्टल से एक ही स्‍थान पर व्‍यापक जानकारी सुलभ हो जायेगी, कर अनुपालन समाज सुनिश्चित करने के लिए नागरिक सहभागिता संभव हो पायेगी और कर प्रशासन को पारदर्शी बनाना संभव हो पायेगा।  

 

***

 

 वीके/आरआरएस/वीके-1379

 


(रिलीज़ आईडी: 1489998) आगंतुक पटल : 36