गृह मंत्रालय

आज राष्‍ट्रीय ध्‍वज झुके रहेंगे

प्रविष्टि तिथि: 18 MAY 2017 4:39PM by PIB Delhi

भारत सरकार ने आज अत्‍यंत दुख से केन्‍द्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) श्री अनिल माधव दवे के निधन की घोषणा की है।

      केन्‍द्र ने निर्णय लिया है कि दिवंगत आत्‍मा के सम्‍मान में आज दिल्‍ली और सभी राज्‍यों/केन्‍द्र शासित प्रदेशों की राजधानियों के ऐसे सभी भवनों में राष्‍ट्रीय ध्‍वज झुके रहेंगे, जहां नियमित रूप से राष्‍ट्रीय ध्‍वज फहराये जाते हैं। इसके अलावा उनके अंतिम संस्‍कार किये जाने वाले शहर में उस दिन राष्‍ट्रीय ध्‍वज झुके रहेंगे।

***

वीके/ एमके/जीआरएस-1393


(रिलीज़ आईडी: 1490186) आगंतुक पटल : 33