उप राष्ट्रपति सचिवालय

उपराष्ट्रपति तथा राज्यसभा के सभापति ने श्री अनिल माधव दवे के निधन पर शोक व्यक्त किया

प्रविष्टि तिथि: 18 MAY 2017 4:50PM by PIB Delhi

 

      उपराष्ट्रपति तथा राज्यसभा के सभापति श्री एम हामिद अंसारी ने पर्यावरण, वन तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री अनिल माधव दवे के निधन पर शोक व्यक्त किया है। अपने संदेश में श्री अंसारी ने कहा कि श्री दवे 2009 से राज्यसभा के सक्रिय तथा सम्मानित सदस्य थे। उनके साथ काम करने वाले सभी लोगों को उनकी कमी खलेगी।

उपराष्ट्रपति के संदेश का मूल पाठ:

“पर्यावरण, वन तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री अनिल माधव दवे के निधन से मुझे गहरा दुख पहुंचा है।

उनका निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। श्री दवे 2009 से राज्य सभा के सक्रिय और सम्मानित सदस्य थे और उनके साथ काम करने वाले सभी लोगों को उनकी कमी खलेगी।

मैं उनके परिवार, मित्रों और सर्मथकों को अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और उनकी आत्मा की शांति के लिए देश की प्रार्थना में शामिल हूं।

***

वीके/एजी/एमएम-1395


(रिलीज़ आईडी: 1490190) आगंतुक पटल : 25