कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय
सीआईसी सूचना का अधिकार के कार्यान्वनयन पर कल सम्मेपलन आयोजित करेगा
प्रविष्टि तिथि:
18 MAY 2017 7:40PM by PIB Delhi
| |
|
|
केन्द्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) कल यहां सूचना का अधिकार के कार्यान्वयन पर सम्मेलन आयोजित कर रहा है। मुख्य सूचना आयुक्त श्री राधा कृष्ण माथुर उद्घाटन संबोधन देंगे और सीईसी के सूचना आयुक्त प्रोफेसर एम.श्रीधर आचार्युलू ‘लोक सेवक की निजता की गुंजाइश’ विषय पर चर्चा करेंगे। सीआईसी के सूचना आयुक्त श्री यशोवर्धन आजाद समापन सत्र को संबोधित करेंगे।
सम्मेलन के दौरान शिक्षाविद, शोधार्थी, गैर सरकारी संगठन/नागरिक समाज समूह और अन्य हितधारक मामलों के अध्ययन सहित पूरी तरह से शोध की हुई मूल प्रस्तुतियां पेश करेंगे। प्रख्यात वक्ताओं में लोक सूचना के अधिकार के लिए राष्ट्रीय अभियान (एनसीपीआरआई) की सह-संयोजक सुश्री अंजली भारद्वाज, राष्ट्रमंडल मानवाधिकार पहल (सीएचआरआई) के निदेशक श्री संजॉय हजारिका, एनसीपीआरआई की सदस्य सुश्री अमृता जोहरी, सूचना का अधिकार (आरटीआई) कार्यकर्ता श्री एस.सी अग्रवाल, सीआरआरआई के श्री वेंकटेश नायक, माहिती अधिकार गुजरात पहल की सुश्री पांक्ति जोग, सावित्री महिला कॉलेज, ओडिशा में राजनीति शास्त्र विभाग में व्याख्याता डॉ. सुशांत कुमार मलिक, महिथी हकू अध्ययन केंद्र के न्यासी श्री बी एच विरेषा, उत्तर प्रदेश राज्य संसाधन व्यक्ति (आरटीआई) श्री राजेश मेहताणी, भारत संचार निगम लिमिटेड में वरिष्ठ दूरसंचार कार्यालय सहायक श्री दीपक सिंह और कमोडोर (सेवानिवृत्त) लोकेश बत्रा होंगे। प्रस्तुतियां सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के कार्यान्वयन के महत्वपूर्ण पहलुओं पर केन्द्रित होंगी।
***
वीके/एमके/जीआरएस-1400
|
(रिलीज़ आईडी: 1490240)
आगंतुक पटल : 28