शिक्षा मंत्रालय

मानव संसाधन विकास राज्‍य मंत्री ने आईआईटी पलक्‍कड़ के निर्माण स्‍थल का दौरा किया

प्रविष्टि तिथि: 19 MAY 2017 6:10PM by PIB Delhi

केन्‍द्रीय मानव संसाधन विकास राज्‍य मंत्री डॉक्‍टर महेन्‍द्र नाथ पांडे ने कल पलक्‍कड़(केरल) के पुडुसेरी (पश्चिम) में आईआईटी पलक्‍कड़ के स्‍थायी परिसर स्‍थल का दौरा किया। मंत्री महोदय ने वहां ट्रांजिट परिसर और मैदान की दीवार के निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उनके साथ आईआईटी पलक्‍कड़ के निदेशक प्रोफेसर पी बी सुनील कुमार और जिलाधीश श्रीमती मैरीकुट्टी भी थीं। मंत्री महोदयने निर्माण कार्य की प्रगति पर संतोष व्‍यक्‍त किया। डॉक्‍टर पांडे ने जिलाधीश को शेष भूमि के हस्‍तांतरण की प्रक्रिया में तेजी लाने का भी निर्देश दिया। उन्‍होंने इस कार्य में आईआईटी पलक्‍कड़ के निदेशक और जिलाधीश की सक्रिय भूमिका की भी सराहना की। उन्‍होंने आईआइटी पलक्कड़ के निर्माण के लिये आवश्‍यक भूमि और अन्‍य सम्‍बन्धित सुविधाएं उपलब्‍ध कराने में सहायता के लिए राज्‍य सरकार और जिला प्रशासन का भी आभार व्‍यक्‍त किया।

***

वीके/एमके/आरएन-1410

 


(रिलीज़ आईडी: 1490323) आगंतुक पटल : 28