पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय

अंतर्राष्ट्रीय जैवविविधता दिवस के अवसर पर पर्यावरण मंत्री का संदेश

प्रविष्टि तिथि: 22 MAY 2017 7:42PM by PIB Delhi

 
प्रत्येक वर्ष 22 मई को अंतर्राष्‍ट्रीय जैवविविधता दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष का अंतर्राष्‍ट्रीय जैवविविधता दिवस गोवा में मनाया जा रहा है। केंद्रीय पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन एवं वन मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने गोवा में आयोजित अंतर्राष्‍ट्रीय जैवविविधता दिवस के अवसर पर अपने संदेश में कहा कि धरती पर विविधतापूर्ण जीवन, जैवविविधता सामाजिक और आ‍र्थ्‍ि़ाक विकास के लिए महत्‍वपूर्ण है और वास्‍तव में हमारे जीवन का आधार है। इस तरह जैवविविधता की सुरक्षा और इसके क्षरण को रोकना हमारे सामूहिक कल्‍याण और स्‍वास्‍थ्‍य के लिए अति महत्‍वपूर्ण निवेश है।

पर्यावरण मंत्री ने आगे कहा कि जैवविविधता पर्यटन समेत विभिन्‍न आ‍र्थिक क्षेत्रों में अहम भूमिका निभाती है। पर्यटन और जैवविविधता के बीच अंतस्‍थ संबंध है। एक तरफ पर्यटन जैवविविधता में सकारात्‍मक रूप से अपना योगदान देने की संभावनाएं हैं। वहीं दूसरी तरफ पर्यटन गतिविधियों की अधिकता के कारण जैवविविधता के ह्रास में तेजी या कमी आ सकती है। इस तरह पर्यावरण गतिविधियों को संपोषणीय बनाना सभी हितधारकों के भी हितों के अनुरूप होगा।

इस बार के अंतर्राष्‍ट्रीय जैवविविधता दिवस की थीम जैवविविधता एवं सतत पर्यटन रही। इस मौके पर पर्यावरण मंत्री ने कहा कि आओ संकल्‍प करें कि हम सभी सावधानीपूर्वक अपनी जैवविविधता के पदचिहनों को कम करेंगें। चाहे हम एक पर्यटक के रूप में ही यात्रा क्‍यों न कर रहे हों।

यह विशाल जैवविविधतापूर्ण देश अंतर्राष्‍ट्रीय पर्यटन का बहुत बड़ा हिस्‍सा रखता है। पयर्टन को तेजी से बढ़ता हुआ व्‍यावसाय माना जाता है और इसकी प्रतियोगिता में जैवविविधता हमारे लिए बहुत लाभकारी साबित हो सकती है।

गोवा जैसे पर्यटन लुभावन केंद्र में आयोजित इस राष्‍ट्र स्‍तरीय कार्यक्रम में पर्यावरण मंत्री स्‍वयं शामिल नहीं हो सके, लेकिन उन्‍होंने अपना संदेश दिया। मंत्रालय ने सतत पर्यटन के इस संदेश को प्रचारित-प्रसारित करने के लिए कई सारी गतिविधियां का शुभारंभ किया। प्राकृतिक इतिहास के राष्‍ट्रीय संग्रहालय (एनएमएनएच) के माध्‍यम से मंत्रालय में एक प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया।
 

****



जीवाई/डीवी -1431

(रिलीज़ आईडी: 1490401) आगंतुक पटल : 33