राष्ट्रपति सचिवालय
प्रेस विज्ञप्ति
प्रविष्टि तिथि:
22 MAY 2017 8:30PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति ने निर्देश दिया है कि केन्द्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री श्री राधा मोहन सिंह को उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा जाए, क्योंकि श्री रामविलास पासवान अस्वस्थता के चलते वर्तमान में विदेश में अपना इलाज करवा रहे हैं और जब तक वे स्वस्थ होकर उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय का कार्यभार नहीं संभाल लेते, तब तक श्री राधा मोहन सिंह ही यह जिम्मेदारी निभाएंगे।
राष्ट्रपति ने निर्देश दिया कि श्री रामविलास पासवान जब तक स्वस्थ होकर उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय का कार्यभार नहीं संभाल लेते तब तक वे बिना पोर्टफोलियो वाले मंत्री के रूप में रहेंगे।
***
जीवाई/केजे/वाईबी- 1440
(रिलीज़ आईडी: 1490406)
आगंतुक पटल : 28