कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय

दानिक्‍स अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट की

प्रविष्टि तिथि: 22 MAY 2017 8:47PM by PIB Delhi

 
दानिक्‍स (दिल्‍ली अंडमान निको‍बार आइलैंड सिविल सर्विस) अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज यहां केंद्रीय पूर्वोत्‍तर क्ष्‍ेात्र विकास राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) और प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा एवं अंतरिक्ष राज्‍य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने अपनी पदोन्‍नति, वरिष्‍ठता सूची में सुधार में हो रही देरी से संबंधित विषयों में हस्‍तक्षेप की मांग की। वीके जैन के नेतृत्‍व में अधिकारियों ने शिकायत की कि वे 30 वर्ष पहले दानिक्‍स सेवा में भर्ती हुए थे। तब से लेकर अब तक वे पूर्ण निष्‍ठा से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इस बीच उनमें से कुछ भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में पदोन्‍नत भी हो गए।

मंत्री को दिए गए ज्ञापन में अधिकारियों ने निवेदन किया कि असंशोधित नियमों के आधार पर उनकी वरिष्‍ठता सूची तैयार करवायी जाए। ज्ञापन में यह भी बताया गया इससे पहले उन्‍होंने कैट (केंद्रीय प्रशासनिक न्‍यायाधिकरण) का भी दरवाजा खटखटाया है।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने गंभीरतापूर्वक अधिकारियों की इन सभी बातों को सुना और नियमों के तहत हरसंभव मदद का आश्‍वासन दिया है।
 

****



जीवाई/डीवी -1441

(रिलीज़ आईडी: 1490408) आगंतुक पटल : 27