उप राष्ट्रपति सचिवालय

उप राष्‍ट्रपति ने मैनचेस्‍टर विस्‍फोट के बाद ब्रिटेन के लोगों के साथ एकजुटता व्‍यक्‍त की

प्रविष्टि तिथि: 23 MAY 2017 11:48AM by PIB Delhi

उप राष्‍ट्रपति श्री एम हामिद अंसारी ने मैनचेस्‍टर में हुए विस्‍फोट के बाद ब्रिटेन के लोगों के साथ एकजुटता व्‍यक्‍त की है। अपने संदेश में उन्‍होंने कहा कि उनकी भावना और प्रार्थना प्रभावित लोगों के परिजनों के साथ हैं तथा भारत के लोग ब्रिटेन की जनता के साथ एकजुटता से खड़े हैं।

उप राष्‍ट्रपति के संदेश का मूल पाठ निम्‍नलिखित है:-

‘’मुझे ब्रिटेन के मैनचेस्‍टर में एक संगीत समारोह में हुए विस्‍फोट में निर्दोष नागरिकों के मारे जाने और घायल होने की खबर सुनकर अत्‍यंत दुख पहुंचा है।

मेरी भावना और प्रार्थना इस दुर्घटना में मारे गए और घायल हुए लोगों के परिजनों के साथ है। संकट की इस घड़ी में भारत की जनता ब्रिटेन के लोगों के साथ एकजुटता से खड़ी है।‘’

 

***

 

वीके/एमके/एसके- 1444


(रिलीज़ आईडी: 1490431) आगंतुक पटल : 23