राष्ट्रपति सचिवालय

इरीट्रिया के स्‍वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्‍ट्रपति का संदेश

प्रविष्टि तिथि: 23 MAY 2017 5:16PM by PIB Delhi

 
राष्‍ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी ने इरीट्रिया के स्‍वतंत्रता दिवस (24 मई,2017) पर इरीट्रिया की सरकार और वहां की जनता को अपनी शुभकामनाएं दी हैं।

इ‍रीट्रिया राज्‍य के राष्‍ट्रपति महामहिम श्री ईसाएस अफवर्की को भेजे अपने संदेश में राष्‍ट्रपति ने कहा, 'इ‍रीट्रिया के स्‍वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुझे सरकार और भारत की जनता की ओर से महामहिम आपको और इ‍रीट्रिया की जनता को शुभकामना देते हुए अत्‍यंत प्रसन्‍नता हो रही है।

भारत और इरीट्रिया के मैत्रीपूर्ण संबंध हैं। हम विभिन्‍न क्षेत्रों में द्वीपक्षीय सहयोग तथा दोनों देशों की जनता के लाभ के लिए आने वाले वर्षों में अपने संबंधों को और मजबूत बनाने के लिए आशान्वित हैं।

महामहिम आपके स्‍वास्‍थ्‍य और आपकी खुशहाली तथा इ‍रीट्रिया की मैत्रीपूर्ण जनता की प्रगति और समृद्धि के लिए मेरी शुभकामनाएं स्‍वीकार करें।'
 

*****



वीके/ केजे- 1449

(रिलीज़ आईडी: 1490517) आगंतुक पटल : 24