जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्रालय
केन्द्रीय जल संसाधन मंत्री ने नर्मदा में रेत खनन पर रोक लगाये जाने पर मध्यप्रदेश सरकार को दी बधाई
प्रविष्टि तिथि:
23 MAY 2017 5:48PM by PIB Delhi
|
|
केन्द्रीय जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्री सुश्री उमा भारती ने नर्मदा नदी से रेत खनन पर प्रतिबन्ध लगाये जाने पर मध्यप्रदेश सरकार को बधाई दी है। अपने संदेश में उन्होंने इसे “सही समय पर उठाया गया सही कदम” बताया है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को भेजे गये अपने संदेश में सुश्री भारती ने उन्हें यह साहसिक कदम उठाने के लिए बधाई दी है और उम्मीद जताई है कि इससे नर्मदा को प्रभावी ढंग से संरक्षित करने में मदद मिलेगी।
***
समीर/सुमन -1451
|
(रिलीज़ आईडी: 1490531)
आगंतुक पटल : 26