रक्षा मंत्रालय

भारतीय वायुसेना का एसयू-30 एमकेआई विमान लापता

प्रविष्टि तिथि: 23 MAY 2017 11:59PM by PIB Delhi

आज सुबह तेजपुर वायुसेना स्‍टेशन से नियमित प्रशिक्षण के लिए उड़ान भरने वाले भारतीय वायुसेना के दो सीटों वाले एसयू-30 एमकेआई विमान का सुबह 11 बजकर 10 मिनट पर नियंत्रण स्‍टेशन से रडार और रेडियो संपर्क टूट गया। विमान की अंतिम स्थिति तेजपुर से 60 किलोमीटर दूर उत्‍तरी पश्चिम दिशा में थी। विमान और इसके पायलटों का पता लगाने के लिए खोजबीन और बचाव अभियान प्रारंभ किया गया है। इसके लिए नागरिक प्रशासन और सैन्‍य  अधिकारियों से भी मदद मांगी गई है।  

***
 


 वीके/एजे/एसके- 1457
 


(रिलीज़ आईडी: 1490569) आगंतुक पटल : 27