वित्‍त मंत्रालय

केंद्रीय प्रत्‍यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के अध्यक्ष श्री सुशील चंद्र ने नई दिल्ली में आयकर निरीक्षक श्री अभिषेक वर्मा को शंघाई में आयोजित विश्व कंपाउंड तीरंदाजी चैंपियनशिप में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतने पर सम्मानित किया

प्रविष्टि तिथि: 24 MAY 2017 4:47PM by PIB Delhi

भारत ने 21 मई, 2017 को शंघाई में अपने तीरंदाजी विश्व कप चरण-1 अभियान की कम्‍पाउंड टीम का स्वर्ण पदक जीत कर समाप्ति की। नई दिल्ली में कार्यरत आयकर निरीक्षक श्री अभिषेक वर्मा कोलम्बिया को हरा कर स्‍वर्ण पदक जीतने वाली टीम के एक सदस्‍य थे। भारतीय टीम, वियतनाम, ईरान और अमरीका को हराकर फाइनल में पहुंची थी। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के अध्यक्ष श्री सुशील चंद्र ने पूरे विभाग की ओर से श्री अभिषेक वर्मा को सम्‍मानित किया और उनके शानदार खेल कैरियर के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं। आयकर विभाग ने श्री अभिषेक वर्मा को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई दी और भविष्‍य में अधिक सफलता अर्जित करने के लिए शुभकामनाएं दी।

27 वर्षीय अभिषेक वर्मा विश्व में 5वें पायदान, एशिया में दूसरे पायदान पर और भारत में नंबर 1 हैं। उन्‍हें 2014 में तीरंदाजी के क्षेत्र में प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार और 2007 में खेल में उत्कृष्टता के लिए राजीव गांधी राज्य पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है। उन्होंने भारत में 2016 में आयोजित 12वें सेफ खेलों में तीरंदाजी में स्वर्ण तथा थाईलैंड में 2015 में आयोजित 19वीं तीरंदाजी चैम्पियनशिप में स्‍वर्ण पदक सहित अनेक अंतरराष्‍ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीत कर देश का नाम गौरवान्वित किया है। 2014 में आयोजित पहली एशियाई ग्रांड प्रिक्‍स टूर्नामेंट में एक ही दिन में दो बार 150/150 शूट करने वाले वे पहले भारतीय तीरअंदाज हैं और एशिया में 708/720 अंक हासिल करने का रिकार्ड उनके ही नाम है।

 

***

 

वीके/आईपीएस/आरएन- 1460


(रिलीज़ आईडी: 1490639) आगंतुक पटल : 24