राष्ट्रपति सचिवालय

राष्ट्रपति ने उत्तराखंड में बस दुर्घटना में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की

प्रविष्टि तिथि: 24 MAY 2017 11:18AM by PIB Delhi

राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी ने उत्तराखंड के राज्यपाल डॉ. कृष्णकांत पॉल को भेजे शोक संदेश में राज्य में हुई बस दुर्घटना में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा, "मुझे उत्तराखंड में एक बस के भागीरथी नदी में गिरने से कई व्यक्तियों के मारे जाने और अन्य के घायल होने की खबर सुनकर अत्यंत दुख हुआ है।

मेरी भावनाएं और प्रार्थनाएं दुर्घटना से प्रभावित लोगों के साथ हैं। मुझे विश्वास है कि राज्य सरकार और अन्य एजेंसियां शोक संतप्त परिवारों को हर संभव सहायता और घायलों को चिकित्सा सहायता प्रदान करने के लिए आवश्यक कदम उठा रही है।

मैं मृतकों के परिजनों के प्रति हार्दिक संवेदना प्रकट करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।“

 

*****

 

जीवाई/एमके/एमएस-1470


(रिलीज़ आईडी: 1490702) आगंतुक पटल : 25