प्रधानमंत्री कार्यालय

प्रधानमंत्री ने उत्‍तरकाशी में बस दुर्घटना में मौतों पर दु:ख व्‍यक्‍त किया; दुर्घटना पीडि़तों के लिए अनुग्रह राशि की घोषणा की

प्रविष्टि तिथि: 24 MAY 2017 11:20AM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने उत्‍तरकाशी में बस दुर्घटना में मौतों पर दु:ख व्‍यक्‍त किया किया है।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘’उत्‍तरकाशी में दुर्भाग्‍यपूर्ण बस दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खो चुके लोगों के लिए मेरी प्रार्थनाएं हैं और उनके इस दु:ख में साथ हूं। मेरी कामना है कि दुर्घटना में घायल व्‍यक्ति शीघ्र स्‍वस्‍थ हों।’’

प्रधानमंत्री ने बस दुर्घटना में मृत लोगों के निकटतम परिजनों के लिए प्रधानमंत्री राष्‍ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपए और गंभीर रूप से घायल लोगों के लिए 50,000 रुपए अनुग्रह राशि की घोषणा की।

 

****

 

अतुल कुमार तिवारी/ अमित कुमार/ सुधीर कुमार सिंह/ लक्ष्‍मी

 

(रिलीज़ आईडी: 1490751) आगंतुक पटल : 27