प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने यू.के की प्रधानमंत्री से बात की; मेनचेस्टर में आतंकवादी हमले के बाद यू.के के साथ एकजुटता व्यक्त की
प्रविष्टि तिथि:
24 MAY 2017 10:45PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने यू.के की प्रधानमंत्री सुश्री थेरेसा मे से आज बात की और मेनचेस्टर में आतंकवादी हमले के बाद यू.के के साथ एकजुटता व्यक्त की।
प्रधानमंत्री ने कहा, ‘’मेनचेस्टर में आंतकवादी हमले के बाद यू.के के साथ अपनी एकजुटता व्यक्त करने के लिए प्रधानमंत्री थेरेसा मे से बात की। हम आतंकवाद के विरूद्ध एकजुट हैं।’’
****
अतुल कुमार तिवारी/ अमित कुमार/ सुधीर कुमार सिंह/ लक्ष्मी
(रिलीज़ आईडी: 1490752)
आगंतुक पटल : 25