राष्ट्रपति सचिवालय

गुयाना के स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति का बधाई संदेश

प्रविष्टि तिथि: 25 MAY 2017 2:58PM by PIB Delhi

राष्ट्रपति श्री प्रणव मुखर्जी ने गुयाना सहकारी गणराज्य के स्वतंत्रता दिवस (25 मई, 2017) की पूर्व संध्या पर गुयाना की सरकार और वहां की जनता को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

गुयाना सहकारी गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम ब्रिगेडियर (सेवानिवृत) डैविड आर्थर ग्रैंगर को भेजे संदेश में राष्ट्रपति ने कहा है कि सरकार और भारत की जनता की ओर से गुयाना सहकारी गणराज्य के स्‍वतंत्रता दिवस के अवसर पर महामहिम आपको बधाई और शुभकामनाएं देते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है।

भारत और गुयाना के मध्‍य द्विपक्षीय संबंध हमारी साझा ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत पर आधारित हैं। दोनों देश अपने नागरिकों के साझा हितों को फायदा पहुंचाने के उद्देश्य से विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ाने की दिशा में और आगे बढ़ सकते हैं। अंतरराष्ट्रीय मंचों पर एक-दूसरे के प्रति करीबी सहयोग हमारे मंज़बूत संबंधों का एक महत्वपूर्ण आयाम है। प्रधानमंत्री श्री मोसेस नागामटू की हाल ही में हुई भारत यात्रा ने हमारी परस्पर समझ को मज़बूत किया है।

मुझे यह जानकर अत्यंत प्रसन्नता है कि कैरिबियन समुदाय (कैरिकोम - सीएआरआईसीओएम) की अध्यक्षता वर्तमान समय में गुयाना के पास है। मुझे पूरा विश्वास है कि आपकी अध्यक्षता में कैरिबिनय समुदाय के साथ भारत के संबंध तेज़ी से आगे बढ़ेंगे।

महामहिम कृपया अपने अच्‍छे स्‍वास्‍थ्‍य और सफलता तथा गुयाना की मैत्रीपूर्ण जनता की प्रगति और समृद्धि के लिए मेरी शुभकामनाएं स्वीकार करें।

*****

जीवाई/प्रवीन- 1473


(रिलीज़ आईडी: 1490758) आगंतुक पटल : 24