राष्ट्रपति सचिवालय
जॉर्जिया के स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति का बधाई संदेश
प्रविष्टि तिथि:
25 MAY 2017 3:00PM by PIB Delhi
राष्ट्रपति श्री प्रणव मुखर्जी ने जॉर्जिया के स्वतंत्रता दिवस (26 मई, 2017) की पूर्व संध्या पर जॉर्जिया की सरकार और वहां की जनता को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
जॉर्जिया के राष्ट्रपति महामहिम जिओर्जी मार्गविशवेली को भेजे संदेश में राष्ट्रपति ने कहा है कि सरकार और भारत की जनता की ओर से आपके स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महामहिम आपको और जॉर्जिया की जनता को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है।
भारत और जॉर्जिया के बीच संबंध प्राचीन समय से ही बहुत गहरे और मैत्रीपूर्ण रहे हैं। मुझे विश्वास है कि आगामी वर्षों में हमारे द्विपक्षीय संबंध और अधिक मज़बूत और व्यापक होंगे।
महामहिम कृपया अपने अच्छे स्वास्थ्य और सफलता तथा जॉर्जिया की मैत्रीपूर्ण जनता की प्रगति और समृद्धि के लिए मेरी शुभकामनाएं स्वीकार करें।
*****
जीवाई/प्रवीन- 1472
(रिलीज़ आईडी: 1490760)
आगंतुक पटल : 27