उप राष्ट्रपति सचिवालय

‘मन की बात’ कार्यक्रम प्रधानमंत्री द्वारा निर्मित एक सरल और प्रभावशाली संचार मंच : उपराष्‍ट्रपति 



राष्‍ट्रपति भवन में पुस्‍तक का विमोचन समारोह 

प्रविष्टि तिथि: 26 MAY 2017 5:49PM by PIB Delhi

 

 

 
उपराष्‍ट्रपति हामिद अंसारी ने इस अवसर पर कहा कि आकाशवाणी से प्रसारित मन की बात एक लोकप्रिय कार्यक्रम है, जिसके माध्‍यम से प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी लोगों से सीधा संवाद करते रहते हैं। श्री अंसारी आज राष्‍ट्रपति भवन में आयोजित दो पुस्‍तको, श्री राजेश जैन की ‘मन की बात : अ सोशल रेवोल्यूशन ऑन रेडियो’ और श्री उदय मूहुकर की ‘मार्चिंग विद अ बिलियन’ के विमोचन के अवसर पर संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर राष्‍ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी, लोकसभा अध्‍यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन, केन्‍द्रीय वित्‍त, कॉरपोरेट मामले और रक्षा मंत्री श्री अरुण जेटली, राष्‍ट्रपति की सचिव श्री ओमिता पॉल तथा अन्‍य गणमान्‍य व्‍यक्ति भी उपस्थित थे।

उपराष्‍ट्रपति महोदय ने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम रेडियो का एक पारम्‍पारिक माध्‍यम है और यह संचार की संपूर्ण प्रौद्योगिकियों – टेलीविजन से लेकर इंटरनेट, सोशल मीडिया से लेकर मोबाइल फोन तक उपलब्‍ध है। उन्‍होंने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम प्रधानमंत्री श्री मोदी के लोगों से सीधा संवाद करने का एक महत्‍वपूर्ण माध्‍यम है। 
 

***



जीवाई/केजे/वाईबी- 1496

(रिलीज़ आईडी: 1490932) आगंतुक पटल : 35