प्रधानमंत्री कार्यालय

प्रधानमंत्री ने श्रीलंका में आई बाढ़ और भूस्‍खलन में हुई जान-माल की क्षति पर शोक जताया

प्रविष्टि तिथि: 26 MAY 2017 11:57PM by PIB Delhi

 


 
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने श्रीलंका में आई बाढ़ और भूस्‍खलन में जान-माल की हुई क्षति पर शोक व्‍यक्‍त किया है।

प्रधानमंत्री के अपने संदेश में कहा है कि ‘भारत श्रीलंका में आई बाढ़ और भूस्‍खलन से हुई जान और माल की क्षति पर शोक व्‍यक्‍त करता है।

हम संकट की इस घड़ी में अपने श्रीलंकाई भाई और बहनों के लिए खड़े हैं।

राहत सामग्री के साथ हमने अपने जहाज रवाना कर दिए हैं। कल सुबह तक पहला समुद्री जहाज कोलंबो पहुंच जाएगा। दूसरा समुद्री जहाज रविवार को पहुंचेगा और सहायता मार्ग में है।
 

****



AKT/AK/SKS/MP

(रिलीज़ आईडी: 1491062) आगंतुक पटल : 26