वित्‍त मंत्रालय

भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के अंतर्गत राजस्व विभाग ने सभी करदाताओं एवं अन्य हितधारकों से जीएसटी संबंधी सवाल आमंत्रित करने के लिए नए ट्विटर हैंडल @askGST_GoI की शुरुआत की

प्रविष्टि तिथि: 28 MAY 2017 5:32PM by PIB Delhi

भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के अंतर्गत राजस्व विभाग ने सभी करदाताओं एवं अन्य हितधारकों से जीएसटी संबंधी सवाल आमंत्रित करने के लिए नए ट्विटर हैंडल @askGST_GoI की शुरुआत की है। सभी करदाताओं एवं अन्य हितधारकों से आग्रह किया गया है कि वे जीएसटी संबंधी अपने सवाल प्रत्यक्ष रूप से सरकार के नए ट्विटर हैंडल @askGST_GoI पर पूछ सकते हैं, ताकि उनका त्वरित निपटान किया जा सके और इस संबंध में यदि किसी स्पष्टता की आवश्यता है तो वह दी जा सके। नए ट्विटर हैंडल का लिंक निम्नलिखित है-

 

https://twitter.com/askGST_GOI 

                        ***


जीवाई/प्रवीन/एसकेपी - 1531


(रिलीज़ आईडी: 1491169) आगंतुक पटल : 26