राष्ट्रपति सचिवालय
राष्ट्रपति कल मालती ज्ञान पीठ पुरस्कार प्रदान करेंगे
प्रविष्टि तिथि:
29 MAY 2017 6:57PM by PIB Delhi
राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी कल (29 मई, 2017) राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले एक कार्यक्रम में मालती ज्ञान पीठ पुरस्कार 2017 प्रदान करेंगे।
मालती ज्ञान पीठ पुरस्कार की स्थापना मोहिन्दर सिंह सिंगले शिक्षा व शोध सोसाइटी द्वारा संस्थान के संस्थापक व प्रमुख शिक्षाविद तथा सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती मालती मोहिन्दर सिंगले के सम्मान में की गई है। प्रत्येक वर्ष पंजाब सरकार के उच्च एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों को शिक्षा के क्षेत्र में उनके विशिष्ट योगदान के लिए उक्त पुरस्कार दिये जाते है। पुरस्कार के अंतर्गत एक लाख रूपये नकद, एक मेडल तथा विशिष्टता प्रमाण पत्र प्रदान किये जाते है।
***
जीवाई/जेके/जीआरएस -1524
(रिलीज़ आईडी: 1491219)
आगंतुक पटल : 33