अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय
श्री मुख्तार अब्बास नकवी ने राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष के रूप में श्री जॉर्ज कुरियन को नियुक्त किया
प्रविष्टि तिथि:
30 MAY 2017 5:51PM by PIB Delhi
अल्पसंख्यक मामलों के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री मुख्तार अब्बास नकवी ने राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष के रूप में श्री जॉर्ज कुरियन को नियुक्त किया है। श्री कुरियन केरल के एक प्रसिद्ध सामाजिक और शैक्षिक कार्यकर्ता हैं।
इससे पहले, उत्तर प्रदेश के सामाजिक कार्यकर्ता, सैयद गयूरुल हसन रिजवी को राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।
आयोग के अन्य नियुक्त सदस्य सुश्री सुलेखा कुंभारे, श्री सुनील सिंही और श्री वदा दत्तुरजी खुरशेद कायकोबद दस्तूर हैं।
***
जीवाई/एकेपी/आरएन -1543
(रिलीज़ आईडी: 1491353)
आगंतुक पटल : 26