प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री मैड्रिड में राष्ट्रपति मैरिएन राहोय के साथ वार्ता की, भारत और स्पेन के बीच सात समझौते हुए
प्रविष्टि तिथि:
31 MAY 2017 6:10PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज मैड्रिड में स्पेन के राष्ट्रपति मैरिएन राहोय के साथ बातचीत की।
अपनी प्रारंभिक टिप्पणी के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि आज की वार्ता दोनों देशों के बीच संबंधों को आगे बढ़ाने में एक लंबा रास्ता तय करेगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि एक दूसरे पर आधारित और अन्योन्याश्रित दुनिया में - स्पेन और भारत पारस्परिक लाभ के लिए एक साथ काम कर सकते हैं और इससे बड़े पैमाने पर दुनिया को लाभ मिलेगा। उन्होंने राष्ट्रपति राहोय को दूरदर्शी नेता बताया।
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और स्पेन दोनों ने आतंकवाद की समस्या का सामना किया है और दोनों देश ही इससे लड़ने पर ध्यान केंद्रित करेंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और स्पेन दोनों जोरदार आर्थिक सुधारों में जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि बुनियादी ढांचा, रेलवे और स्मार्ट शहरों में सहयोग के लिए बहुत अधिक संभावनाएं हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और स्पेन के बीच संबंधों में “नई गति” के माध्यम से “नए भारत” के विचार को आगे बढ़ाया जाएगा।
दोनों देशों के बीच सात समझौते हुए जिसमें ऊर्जा, सुरक्षा और नागरिक उड्डयन जैसे विषय शामिल हैं।
बाद में प्रधानमंत्री ने स्पेन की कार्यकारी अधिकारियों(सीईओ) से मुलाकात की। उन्होंने बैठक के दौरान कहा कि भारत में स्पेनिश निवेश की और उसकी वृद्धि के लिए बहुत संभावनाएं हैं। प्रधानमंत्री ने विशेष रूप से बुनियादी ढांचा, नवीकरणीय ऊर्जा, खाद्य प्रसंस्करण, ऑटो, रसायन और वस्त्र जैसे क्षेत्रों का उल्लेख किया। उन्होंने स्मार्ट शहरों की पहल में स्पेनिश भागीदारी को आमंत्रित किया। साथ ही प्रधानमंत्री ने जीएसटी सहित भारत में किए गए आर्थिक सुधारों का व्यापक अवलोकन भी प्रस्तुत किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि मेक इन इंडिया, डिजिटल इंडिया और स्टार्ट अप इंडिया जैसे पहल निवेश के लिए वैश्विक मैग्नेट बन गए हैं।
प्रधानमंत्री ने उनके महामहिम राजा फेलिप छठवें से भी मुलाकात की।
*****
AKT/SH/VS
(रिलीज़ आईडी: 1491518)
आगंतुक पटल : 34