प्रधानमंत्री कार्यालय
काबुल धमाके की प्रधानमंत्री ने निंदा की
प्रविष्टि तिथि:
31 MAY 2017 1:30PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने काबुल में हुए आतंकी विस्फोट की कड़े शब्दों में निंदा की ।
प्रधानमंत्री ने कहा, ‘मैं काबुल में हुए आतंकी विस्फोट की कड़े शब्दों में निंदा करता हूं। इस विस्फोट से प्रभावित परिवारों के प्रति मेरी संवेदना हैं और जो जख्मी हुए उनके जल्दी स्वस्थ्य होने की कामना करता हूं।’
प्रधानमंत्री ने कहा, ‘सभी प्रकार के आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत अफगानिस्ता के साथ है। आतंकवाद का समर्थन करने वाली ताकतों को शिकस्त देने की जरूरत है।’
*****
AKT/SH/VS
(रिलीज़ आईडी: 1491519)
आगंतुक पटल : 25