शिक्षा मंत्रालय
गुणवत्ता गारंटी में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के लिए एनएएसी को प्रतिष्ठित एपीक्यूएन गुणवत्ता पुरस्कार
प्रविष्टि तिथि:
01 JUN 2017 1:28PM by PIB Delhi
|
भारतीय राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रत्यायन परिषद (एनएएसी) को एशिया पेसिफिक क्वालिटी नेटवर्क (एपीक्यूएन) का ‘गुणवत्ता गांरटी में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के लिए एपीक्यूएन गुणवत्ता पुरस्कार 2017’ नामक प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया गया है।
एनएएसी के निदेशक प्रो. डी.पी. सिंह की ओर से एनएएसी के सलाहकार डॉ. जगन्नाथ पाटिल ने 15 मई, 2017 को मॉस्को, रूस में आयोजित एक विशेष पुरस्कार समारोह में यह पुरस्कार ग्रहण किया। यह पुरस्कार एशिया पेसिफिक क्वालिटी नेटवर्क (एपीक्यूएन) के अध्यक्ष जियांजिन जेंग, उच्च शिक्षा प्रत्यायन परिषद (सीएचईए), अमरीका के अध्यक्ष डॉ. जुडित एस. ईटोन और राष्ट्रीय जन प्रत्यायन केन्द्र (एनसीपीए), रूस के डॉ. गेलिना मोतोवा ने एपीक्यूएन के वार्षिक सम्मेलन से अलग यह पुरस्कार प्रदान किया।
एपीक्यूएन गुणवत्ता पुरस्कार उच्च शिक्षा की गुणवत्ता गारंटी में सबसे प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार है। इससे पहले, क्यूएए-ब्रिटेन, यूरोपीय नेटवर्क – ईएनक्यूए, हांगकांग के एचकेसीएवीक्यू जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों को यह पुरस्कार प्रदान किया गया है। एपीक्यूएन बोर्ड की ओर से दिए गए बधाई पत्र में एपीक्यूएन के अध्यक्ष ने कहा कि ‘एशिया पेसिफिक क्वालिटी नेटवर्क (एपीक्यूएन), उच्च शिक्षा में गुणवत्ता गारंटी एजेंसियों के लिए अंतर्राष्ट्रीय नेटवर्क (आईएनक्यूएएएचई) और एनएएसी की संस्थापक एजेंसियों ने अंतर्राष्ट्रीय गुणवत्ता गारंटी परिदृश्य में सक्रिय भूमिका निभाई है। इसी प्रकार एनएएसी और उसकी फैकल्टी ने विभिन्न परियोजनाओं, कार्यक्रमों और प्रकाशनों पर यूनेस्को के साथ कार्य किया है। हाल ही में यूरोपीय आयोग द्वारा प्रायोजित सहयोगात्मक परियोजनाओं के लिए एनएएसी ने विभिन्न यूरोपीय साझेदारों के साथ भी हाथ मिलाया है।’
***
जीवाई/एमके/वाईबी-1589 |
(रिलीज़ आईडी: 1491614)
आगंतुक पटल : 39