सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय
सावित्री नदी पर 165 दिन के रिकार्ड समय में नए पुल का निर्माण
प्रविष्टि तिथि:
04 JUN 2017 4:34PM by PIB Delhi
महाराष्ट्र में महाड के निकट सावित्री और काल नदी पर 1928 में बना एक पुराना पुल 2 अगस्त, 2016 को भारी वर्षा के कारण ध्वस्त हो गया था। सड़क परिवहन और राजमार्ग तथा जहाजरानी मंत्री श्री नितिन गडकरी ने इस पुल के स्थान पर 6 महीने के भीतर नया पुल खड़ा करने की घोषणा की थी। श्री गडकरी की घोषणा का अनुपालन करते हुए इस परियोजना पर तेजी से काम किया गया और 35.77 करोड़ रुपये की लागत से वर्षा ऋतु प्रारंभ होने से पहले ही 165 दिन के रिकॉर्ड समय में नए पुल का निर्माण कर दिया गया।
सड़क परिवहन और राजमार्ग तथा जहाजरानी मंत्री श्री नितिन गडकरी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस कल 5 जून, 2017 को सावित्री नदी पर नव-निर्मित पुल का उद्घाटन करेंगे और इसे आम लोगों की आवाजाही के लिए खोलेंगे। नया पुल 16 मीटर चौड़ा और 239 मीटर लम्बा है। इस पर फुटपाथ, बाढ़ चेतावनी प्रणाली और प्रकाश की समुचित व्यवस्था की गई है। इसके निर्माण में जंगरोधी इस्पात का इस्तेमाल किया गया है।
*****
वि. कासोटिया/आर.एस.बी./एसएस
(रिलीज़ आईडी: 1491701)
आगंतुक पटल : 47