प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने तेलंगाना के स्थापना दिवस के अवसर पर तेलंगाना के लोगों को शुभ-कामनायें और आंध्र प्रदेश के लोगों को बधाई दी
प्रविष्टि तिथि:
02 JUN 2017 12:33PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने तेलंगाना के स्थापना दिवस पर तेलंगाना के लोगों को शुभ-कामनायें दी हैं। प्रधानमंत्री ने आंध्र प्रदेश के लोगों को भी बधाई दी है।
अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा – ‘तेलंगाना के लोगों को राज्य के स्थापना दिवस की बधाई। मैं आने वाले समय में राज्य की प्रगति और समृद्धि के लिए प्रार्थना करता हूं।
आंध्र प्रदेश के प्रतिभावान लोगों को मेरी शुभ-कामनायें। मेरी कामना है आंध्र प्रदेश नई ऊंचाईयां प्राप्त करे और भारत की प्रगति में अपना योगदान करता रहे।
*****
AKT/SH/SKS/S
(रिलीज़ आईडी: 1491770)
आगंतुक पटल : 33