प्रधानमंत्री कार्यालय

प्रधानमंत्री ने लंदन हमलों की निंदा की

प्रविष्टि तिथि: 04 JUN 2017 10:33PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने लंदन में हुए हमलों की निंदा की है और उन्‍होंने कहा क‍ि ये हमले दु:खद और रोष पैदा करने वाले हैं ।

अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा “लंदन में हुए हमले दु:खद और रोष पैदा करने वाले हैं । हम इसकी निंदा करते हैं । मैं मृतकों के परिवारों के साथ हूं और मैं हमलों में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्‍वस्‍थ होने की कामना करता हूं ।“

 

*****

 

AKT/SH/RK/SKS


(रिलीज़ आईडी: 1491773) आगंतुक पटल : 32