प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश के बरेली में हुए बस हादसे में मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की
प्रविष्टि तिथि:
05 JUN 2017 11:50AM by PIB Delhi
| |
|
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के बरेली में हुए बस हादसे में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना जताई है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश के बरेली में बस दुर्घटना हृदय विदारक है। मैं मृतकों के प्रति संवेदना प्रकट करता हूं और प्रार्थना करता हूं कि घायल लोग जल्द से जल्द ठीक हो जाएं।
प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय आपदा कोष से दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजनों के लिए दो लाख रुपये की सहायता और जो इसमें गंभीर रूप से घायले हैं, उन्हें 50,000 रुपये की मदद प्रदान करने की घोषणा की।
***
AKT/NT |
(रिलीज़ आईडी: 1491948)
आगंतुक पटल : 26