गृह मंत्रालय
‘एसडीआरएफएस-2017 का क्षमता निर्माण’ पर दो दिवसीय राष्ट्रीय स्तर सम्मेलन
विभिन्न सत्रों में आपदा तत्परता की जरूरत और एसडीआरएफ के सुदृढ़ीकरण पर जोर दिया गया
प्रविष्टि तिथि:
06 JUN 2017 9:54AM by PIB Delhi
केन्द्रीय गृह मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने आज ‘एसडीआरएफएस-2017 का क्षमता निर्माण’ पर दो दिवसीय राष्ट्रीय स्तर के सम्मेलन का उदघाटन किया। इस सम्मेलन का आयोजन राष्ट्रीय आपदा राहत बल (एनडीआरएफ) द्वारा किया गया।
सम्मेलन के उदघाटन कार्यक्रम में श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आपदा की कोई भौगोलिक या प्राकृतिक सीमाएं नहीं होती है। हमें उन सीमाओं से आगे बढ़कर आपदाओं के लिए प्रभावी प्रबंधन करने के बारे में सोचना होगा। उन्होंने राज्यों से अपील की कि वह दूसरे राज्यों के मुकाबले आपदा से निपटने के लिए बेहतर प्रयास करें। उन्होंने यह भी कहा कि इससे विकास पर भी प्रभाव पड़ेगा।
प्रधानमंत्री के अपर मुख्य सचिव डॉ. पी.के मिश्रा ने कहा कि पिछले कुछ सालों में पहली बार, राष्ट्रीय स्तर के सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें ज्यादातर राज्यों ने भाग लिया।
उद्घाटन सत्र के बाद, सम्मेलन के दूसरे सत्र के दौरान आपदा तत्परता और राहत, राज्य आपदा राहत बलों (एसीडीआरएफएस) की तत्परता, पूर्व चेतावनी सेवा के बारे में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के प्रतिष्ठित प्रतिनिधि, भारतीय सामुद्रिक विभाग (आईएमडी), आईएनसीओआईएस ने चर्चा की।
***
वीके/एसके -1643
(रिलीज़ आईडी: 1492029)
आगंतुक पटल : 32